Home / छत्तीसगढ़ / *एसआई की संदिग्ध अवस्था में मौत,,जांच में जुटी पुलिस,,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*एसआई की संदिग्ध अवस्था में मौत,,जांच में जुटी पुलिस,,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030
सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
कवर्धा – (सियासत दर्पण न्यूज़) थाना चिल्फी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक  शेषनाथ चौबे, जो वर्ष 1992 में जिला राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर विभाग में विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं, वर्तमान में थाना चिल्फी में दिनांक 28.अप्रैल से पदस्थ थे।
आज VIP आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु उन्हें ड्यूटी पर लगाया गया था। निर्धारित समय पर ड्यूटी पर जाने हेतु आरक्षक द्वारा उनके कमरे में जाकर बुलाने पर कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई। इस पर आरक्षक द्वारा दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिलने पर अंदर जाकर देखा गया, जहां सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे बिस्तर पर लेटे हुए पाए गए।
आरक्षक द्वारा छूकर देखने पर उनका शरीर पूरी तरह ठंडा पाया गया, जिससे प्रथम दृष्टया मृत्यु होना प्रतीत हुआ। तत्पश्चात अन्य उपस्थित स्टाफ द्वारा भी जांच करने पर उनके शरीर में कोई हरकत नहीं पाया गया जिससे उनकी मृत्यु हो जाना प्रतीत हो रहा है, मामले में परिजनों को सूचित कर अग्रिम कार्यवाही एवं आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page