Home / राजधानी / *रायपुर, गुंडागर्दी करने वाले 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस,अन्य आरोपी फरार*

*रायपुर, गुंडागर्दी करने वाले 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस,अन्य आरोपी फरार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर

छत्तीसगढ़ के राजधानी स्थित साइंस कॉलेज हॉस्टल में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया था. मंगलवार देर रात 30 से 40 की संख्याओं में अज्ञात युवक ने बॉयज हॉस्टल में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की थी.

रायपुर:सियासत दर्पण न्यूज़,, छत्तीसगढ़ के राजधानी स्थित साइंस कॉलेज हॉस्टल में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया था. मंगलवार देर रात 50-60 की संख्याओं में अज्ञात युवक ने बॉयज हॉस्टल में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की थी. उन्हें हाथ-मुक्का एवं डंडा से पीटा था. मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों
फिलहाल घटना के 2 दिन बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें फूलचौक निवासी मोनेश उर्फ मोन्टू केसरकर, धर्मांशु सोनपिपरे, गेबिन यादव, प्रतीक यादव, कोटा निवासी आकाश गुप्ता उर्फ बाबू व पुरानी बस्ती निवासी थानेश्वर उर्फ सोनू साहू का नाम शामिल है। सभी ने 25-30 युवकों के साथ वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मामला रायपुर स्थित साइंस कॉलेज के बॉयज हॉस्टल का है. 12 अक्टूबर रविवार की देर रात करीबन 11.45 बजे छात्रावास में 50-60 युवक साइंस कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में घुस गए और हॉस्टल के छात्रों से मारपीट करने लगे. उन्होंने में जबरन घुसकर छात्रो के साथ मारपीट की. हाथ-मुक्का, डंडा, चाकू से मारपीट किया

किस बात पर हुआ था विवाद

छात्रों ने बताया कि, परिसर से बाहर खड़े कुछ युवक हॉस्टल परिसर में पेशाब कर रहे थे। छात्रों ने मना किया, तो वो विवाद करने लगे। छात्र हॉस्टल की तरफ आ गए, तो वो अंदर घुसे और मारपीट की। हॉस्टल के एक छात्र ने युवकों का वीडियो बना लिया, तो आरोपी मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

हॉस्टल में विवाद होने के बाद आक्रोशित छात्र थाना पहुंचे।

छात्रों की सुरक्षा पर सवाल

हॉस्टल के अंदर मारपीट होने से छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि, घटना के कॉलेज प्रबंधन ने मदद की, लेकिन हर दिन इन अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ता है। देर रात असमाजिक-तत्व हॉस्टल के ईद–गिर्द घूमते है। शराब पीते है, गंदगी फैलाते है। मना करने पर विवाद करते है।

पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 191(2), 191(3), 333, 304(2) के तहत केस दर्ज मामले की जांच में जुट गयी. आस पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गए. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पूरे इलाके में उनका जुलूस निकाला गया.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page