Home / छत्तीसगढ़ / *गर्भवती पत्नी के सामने पति की हत्या*

*गर्भवती पत्नी के सामने पति की हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुर्ग,,सियासत दर्पण न्यूज़,छत्तीसगढ़ के दुर्ग में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां शादी में लोगों के बीच झगड़ा हुआ और प्रेग्नेंट पत्नी के सामने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 6 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों में 3 नाबालिग हैं।

मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका से घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। शादी के बाद जब खबर उनके परिजनों को मिली तो दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया। इस दौरान तिलक और पूजा के परिवार वाले आपस में हिंसक रूप से भिड़ गए। इस घटना में पूजा के परिजनों ने तिलक को बेरहमी से पीटा। पिटाई के कारण तिलक को गंभीर चोट आई, जिस कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तिलक दोनों परिवारों के बीच लड़ाई को शांत करवाने के लिए दोनों पक्षों से अपील की। इस दौरान ठाकुर ने कहा कि जो होना था वो हो चुका है। हालांकि, इस मामले पर पूजा के परिजन भड़क गए और इस दौरान उसपर हमला कर दिया और धारदार हथियार और डंडों से पीटकर मार डाला। गंभीर रूप से घायल होने के बाद युवक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page