*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी आम जनता की समस्याएं*

आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में लोगों से दीपावली पर्व के अवसर पर मुलाकात कर उन्हें दीप पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री को दीप पर्व की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके गृह ग्राम बगिया पहुंचे थे। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी समस्याएं भी सुनी और उनके आवेदन भी लिये। उन्होंने इस मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके विभागों से संबंधित आवेदनों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से एक-एक कर मुलाकात की और दीप पर्व की शुभेच्छाओं के अदान-प्रदान के दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी। मुख्यमंत्री ने लोगों से मिले आवेदनों के संबंध में अधिकारियों से कहा कि सभी आवेदनों का समयबद्ध समाधान किया जाए। मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, जनसुविधाओं और विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन लोगों ने मुख्यमंत्री को दिए।

  • Related Posts

    *CGPSC घोटाला: आरोपी उत्कर्ष की अग्रिम जमानत खारिज, कोर्ट ने जताई सख्ती*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ पीएससी 2022 के कैंडिडेट से 25 लाख लेकर परीक्षा पास कराने वाले एक आरोपी की अग्रिम जमानत हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। CBI जांच…

    *छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: सूरजपुर में पिकअप पलटने से लोगों की मौत और घायल*

    सूरजपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के उमझर घाट के पास बारात के बाद चौथी समारोह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *“प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में नियुक्त किए जिला अध्यक्ष”*

    *“प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में नियुक्त किए जिला अध्यक्ष”*

    *“ड्यूटी से गायब पाए गए सफाई कर्मचारी”*

    *“ड्यूटी से गायब पाए गए सफाई कर्मचारी”*

    *“रायपुर: 36 मॉल के पास चल रहा IPL सट्टा पकड़ा गया”*

    *“रायपुर: 36 मॉल के पास चल रहा IPL सट्टा पकड़ा गया”*

    *“पार्सल की 3 बोरियों से बरामद 16 लाख रुपये”*

    *“पार्सल की 3 बोरियों से बरामद 16 लाख रुपये”*

    *“जोरा में नशे की गोलियों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार”*

    *“जोरा में नशे की गोलियों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार”*

    *रायपुर पुलिस ने महिलाओं से लूटपाट करने वाले अपराधी गिरफ्तार*

    *रायपुर पुलिस ने महिलाओं से लूटपाट करने वाले अपराधी गिरफ्तार*

    You cannot copy content of this page