Home / chhattisgarh / *चेकिंग के दौरान कार से दो लाख रुपये गायब, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप*

*चेकिंग के दौरान कार से दो लाख रुपये गायब, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर:सियासत दर्पण न्यूज़, रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम पर कारोबारी से रकम चोरी करने का आरोप लगा है। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए एक पुलिस आरक्षक को सस्पेंड भी कर दिया है। वहीं इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।एक संदिग्ध कार की तलाश में पहुंची थी टीम
जानकारी के मुताबिक,क्राइम ब्रांच को एक संदिग्ध कार की सूचना मिली थी. टीम ने उस कार का पीछा करते हुए कुम्हारी से दुर्ग तक पहुंची, पर संदिग्ध कार हाथ नहीं लगी. इसके बाद पुलिसकर्मी तलाशी के दौरान कारोबारी मयंक के घर पहुंच गए और वहीं से पूरा विवाद शुरू हुआ.
धनतेरस के दिन कार चेकिंग के दौरान दो लाख रुपये गायब होने के मामले में कारोबारी ने की शिकायत
दुर्ग के एक कारोबारी ने दावा किया है कि पुलिसकर्मी कार की चेकिंग के दौरान उनके वाहन से दो लाख रुपये निकाल ले गए. यह घटना धनतेरस के दिन हुई और अब CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसने मामले को तूल दे दिया है.

धमतरी में बुलेट शोरूम चलाने वाले मयंक गोस्वामी ने बताया कि वे दुर्ग लौट रहे थे, तभी रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने उनका पीछा किया और उनके घर तक पहुंच गई. चेकिंग के नाम पर कार की तलाशी ली गई और उसके बाद कार में रखे दो लाख रुपये गायब हो गए. मयंक का दावा है कि ये रकम पुलिसवालों ने ही निकाली. कारोबारी ने इसकी शिकायत दुर्ग पुलिस को की है.

कारोबारी ने अपने घर के बाहर लगे CCTV फुटेज में पुलिसकर्मियों को कार की तलाशी लेते हुए कैद कर लिया. फुटेज उन्होंने तुरंत दुर्ग पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया. फुटेज वायरल होने के बाद पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं.

शिकायत के आधार पर दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले की रिपोर्ट रायपुर एसएसपी को भेजी. इसके बाद रायपुर एसएसपी ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरक्षक प्रशांत शुक्ला को सस्पेंड कर दिया. हालांकि मामले में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों पर जांच जारी है.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page