*मासूम की आंख में घुसा पूजा करने वाली घंटी*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा जब हुआ जब घर वाले दिवाली की पूजा कर रहे थे, उस दौरान एक दस वर्षीय मासूम बच्ची खेलते-खेलते अचानक फिसल कर गिर गई। गिरते समय उसकी आंख में पूजा करने वाली घंटी घुस गईं, जो सीधे आंख को चिरते हुए मस्तिक में घुस गईं। गंभीर हालत में बच्ची को देर रात सिम्स लाया गया। जहां इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल रायपुर एम्स रिफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों की विशेष टीम उसका इलाज कर रही है।

मस्तूरी निवासी दीपक सिंह अपने परिवार के साथ 20 अक्टूबर की रात पूजा कर रहेगा थे। जहां पर ही उसकी दस साल की बेटी काव्या सिंह खेल रही थी और इसी समय पूजा के पास आकर खेलने लगी और अचानक ही उसका पैर फिसल गया और गिरने पर नीचे रखी पूजा करने वाली घंटी आंख में धस गईं और देखते ही देखते दिवाली की खुशी गमगीन हो गईं और घर में हड़कंप मच गया। इसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे सिम्स रेफर किया गया।

सिम्स में उसकी हालत को देखते हुए तत्काल इलाज करते हुए एम्स रायपुर भेजा गया। जहां सर्जरी कर घंटी को निकाला गया है। हालांकि घंटी का सिरा मस्तिक तक पहुंच गया था, जिससे दिमाग़ पर असर पड़ा है, साथ ही एक आंख ख़राब हो चुकी है, जिसका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

  • Related Posts

    *CGPSC घोटाला: आरोपी उत्कर्ष की अग्रिम जमानत खारिज, कोर्ट ने जताई सख्ती*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ पीएससी 2022 के कैंडिडेट से 25 लाख लेकर परीक्षा पास कराने वाले एक आरोपी की अग्रिम जमानत हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। CBI जांच…

    *छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: सूरजपुर में पिकअप पलटने से लोगों की मौत और घायल*

    सूरजपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के उमझर घाट के पास बारात के बाद चौथी समारोह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *“प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में नियुक्त किए जिला अध्यक्ष”*

    *“प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में नियुक्त किए जिला अध्यक्ष”*

    *“ड्यूटी से गायब पाए गए सफाई कर्मचारी”*

    *“ड्यूटी से गायब पाए गए सफाई कर्मचारी”*

    *“रायपुर: 36 मॉल के पास चल रहा IPL सट्टा पकड़ा गया”*

    *“रायपुर: 36 मॉल के पास चल रहा IPL सट्टा पकड़ा गया”*

    *“पार्सल की 3 बोरियों से बरामद 16 लाख रुपये”*

    *“पार्सल की 3 बोरियों से बरामद 16 लाख रुपये”*

    *“जोरा में नशे की गोलियों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार”*

    *“जोरा में नशे की गोलियों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार”*

    *रायपुर पुलिस ने महिलाओं से लूटपाट करने वाले अपराधी गिरफ्तार*

    *रायपुर पुलिस ने महिलाओं से लूटपाट करने वाले अपराधी गिरफ्तार*

    You cannot copy content of this page