Home / राजधानी / *रायपुर,,मेरे पास मरने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है,मैं सब छोड़ कर जा रही हूं।”मंजूषा ने आत्महत्या करने के पहले बनाया 1मिनट 10 सेकेंड का वीडियो,,देखे वीडियो*

*रायपुर,,मेरे पास मरने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है,मैं सब छोड़ कर जा रही हूं।”मंजूषा ने आत्महत्या करने के पहले बनाया 1मिनट 10 सेकेंड का वीडियो,,देखे वीडियो*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। राजधानी रायपुर में शादीशुदा महिला के सुसाइड का मामला सामने आया है। महिला ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें अपने पति, सास, ससुर और देवर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वीडियो परिजनों को शेयर करने के बाद मृतिका महिला ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया और पहले हाथ की नस काटी, फिर फांसी के फंदे पर झूल गई।

मृतिका के परिजनों ने अब इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। साथ ही ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के गणपति नगर चंगोराभाठा की है। मृतिका मंजूषा गोस्वामी की शादी 16 जनवरी 2025 में गणपति नगर निवासी पूर्वेन्दर पूरी गोस्वामी उर्फ़ आशीष गोस्वामी के साथ हुई थी। शादी के 10 माह बाद महिला ने 21 अक्टूबर 2025 को ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

महिला ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकाॅर्ड किया। वीडियो 1 मिनट 10 सेकंड का है, जिसमें महिला ने आरोप लगाया हैं कि ”मेरा पति आशिष गोस्वामी, देवर अभिषेक गोस्वामी और मेरी सास व ससुर सब मिलकर मुझे प्रताड़ित करते हैं, मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं बचा,मैं चार बहनों में सबसे बड़ी बहन हूं,मेरे पापा इकलौते कमाने वाले हैं। मैं ससुराल के लोगों से तंग आ चुकी हूं। अब मैं नहीं रह सकती,मेरे पास मरने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है, मैं सब छोड़ कर जा रही हूं।”

मंजूषा ने वीडियो में कहा कि ”मेरे पति ने मेरे उपर दो बार हाथ उठा चुके हैं, उपर से उन्होंने झूठ बोला कि मैने उन पर हाथ उठाया है। मेरी सास अपने बेटे का पक्ष लेती है। मुझे दहेज से लेकर सभी चीजें को लेकर प्रताड़ित कर रहे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम घर में टीवी बंद करने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि पति ने कमरे में पहले महिला को थप्पड़ मारा इसके बाद दोनों नीचे के कमरे में आ गए। इस बीच विवाद के दौरान मंजूषा ने गुस्से में आकर पति को सास-ससुर के सामने थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। हालांकि मंजूषा के जारी वीडियो में उसने पति को मारने से साफ तौर पर इनकार किया है।

16 जनवरी को मेरी शादी हुई है, लेकिन 10 महीने में, मैं 10 दिन भी सुखी से नहीं रही हूं। इसके जिम्मेदार भी मेरे पति, ससुर, सास और देवर है।”

वीडियो रिकाॅर्ड करने के बाद महिला ने अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर पहले हाथ की नस काटी, फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतिका के पिता ने बेटी के वीडियो के साथ इसकी शिकायत डीडी नगर थाने में दर्ज कराई है। साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही इसकी जांच भी की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page