Home / राजधानी / *रायपुर में आज 6 घंटे रहेंगे PM मोदी*

*रायपुर में आज 6 घंटे रहेंगे PM मोदी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस (1 नवंबर) को नवा रायपुर ऐतिहासिक पलों का साक्षी बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 6 घंटे से अधिक समय तक रायपुर में रहेंगे। राज्य के विकास, संस्कृति और आस्था से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे। SPG ने प्रधानमंत्री

PM मोदी सबसे पहले श्री सत्य साई संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल पहुंचेंगे, जहां वे 2,500 बच्चों से ‘दिल की बात’ करेंगे। ये वे बच्चे हैं जिनकी हृदय सर्जरी इस संस्थान में नि:शुल्क हुई है। इसके साथ ही नए विधानसभा भवन, डिजिटल जनजातीय संग्रहालय और ब्रह्माकुमारी संस्थान के भव्य ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन और रोड शो भी करेंगे।

इसे 1.5 एकड़ क्षेत्र में राजस्थानी महल की शैली में तैयार किया गया है। यह भवन पूरी तरह जन-दान से बना है। प्रदेश की पहली ऐसी इमारत है, जिसमें प्रेस टेंसाइल बीम तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। इस दिन प्रधानमंत्री देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम का भी शुभारंभ करेंगे, जो 9.75 एकड़ में फैला है।

आदिवासी नायकों की गाथा को जीवंत डिजिटल प्रस्तुति के रूप में दर्शाता है। राजधानी में पीएम के सम्मान में 6 प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और थीम झांकियां सजाई जा रही हैं।

वहीं इन सबके बीच अमित जोगी ने नए विधानसभा भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के निमंत्रण से ‘मिनी माता’ के नाम को हटाए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ‘मिनी माता’ के नाम को मिटाने का आरोप लगाया है। साथ ही विरोध में नए विधानसभा का आमंत्रण पत्र जला दिया।

जोगी ने कहा कि अगर मिनी माता के नाम को मिटाने का यह षड्यंत्र जारी रहा, तो मैं छत्तीसगढ़ के सभी विधायकों और पूर्व विधायकों से अपील करता हूं कि वे प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का बहिष्कार करें। यही उनका अंतिम संदेश और आगे की लड़ाई होगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page