*विधायक का चुनाव लड़ने की तैयारी में था वीरेंद्र तोमर*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सूदखोरी के धंधे से रईसी की जिंदगी जीने वाला वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी पूछताछ में लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है। पुलिस ने वीरेंद्र के घर से कोरे स्टांप पेपर और संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए थे। वह अपनी आय का स्त्रोत नहीं बता पा रहा है, लेकिन संपत्ति को वैध बता रहा है। उसने पूछताछ में अब तक किसी भी प्रापर्टी को जबरन कब्जाने की बात नहीं मानी है।

पांच दिन की पुलिस रिमांड के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। छोटा भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। वीरेंद्र की गिरफ्तारी उसके खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में दर्ज सूदखोरी, एक्सटार्शन और आर्म्स एक्ट के मामलों में की गई है। जानकारी के अनुसार रोहित सरेंडर करने की योजना बना रहा है।

गिरफ्तार वीरेंद्र तोमर पुलिस को पूछताछ में कोई विशेष जानकारी नहीं दे रहा है। पुलिस जब उससे भाई रोहित के बारे में पूछताछ कर रही है, तो उसने बताया कि पिछले छह माह से दोनों भाइयों में कोई संपर्क नहीं हुआ है। वीरेंद्र पुलिस को यह साबित करने की कोशिश कर रहा है कि उसकी संपत्ति सूदखोरी से नहीं, बल्कि मेहनत की कमाई से अर्जित है और इसके लिए वह मनगढ़ंत कहानियां सुना रहा है।

पुलिस पूछताछ में वीरेंद्र ने बताया कि दोनों भाई टिकरपारा थाना क्षेत्र के पुजारी नगर में किराए के मकान में रहते थे। शुरुआत में दोनों ने अंडा ठेला लगाया, फिर किराए का ऑटो चलाया और बाद में अपना ऑटो खरीद लिया। ऑटो चलाने के बाद दोनों ने फल का कारोबार शुरू किया। इसी दौरान कुछ रकम जमा हुई, जिसे उन्होंने खोमचा और ठेला लगाने वालों को ब्याज पर देना शुरू किया जो सूदखोरी में बदल गया।

सूत्रों के मुताबिक, वीरेंद्र तोमर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में था। वह अलग-अलग राजनीतिक दलों के संपर्क में था और करणी सेना की आड़ में धार्मिक आयोजन व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता था। राजनीतिक छवि सुधारने के लिए उसने पिछले चार-पांच सालों में सूदखोरी से दूरी बना ली थी। हालांकि, इस काम को उसने अपने भाई रोहित और भतीजे दिव्यांश के जरिये जारी रखा था।

  • Related Posts

    *महिला अधिकारी से यौन उत्पीड़न, फोन और सोशल मीडिया पर अश्लील कोशिशें*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकत और ऑनलाइन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में कार्यरत महिला…

    *रायपुर: साइबर ठगों ने रामकृष्ण केयर अस्पताल के MD का नाम किया इस्तेमाल*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाने के लिए नया तरीका अपनाया है। इस बार ठगों ने एक निजी अस्पताल के प्रबंध निदेशक (MD)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *महिला अधिकारी से यौन उत्पीड़न, फोन और सोशल मीडिया पर अश्लील कोशिशें*

    *महिला अधिकारी से यौन उत्पीड़न, फोन और सोशल मीडिया पर अश्लील कोशिशें*

    *रायपुर: साइबर ठगों ने रामकृष्ण केयर अस्पताल के MD का नाम किया इस्तेमाल*

    *रायपुर: साइबर ठगों ने रामकृष्ण केयर अस्पताल के MD का नाम किया इस्तेमाल*

    *सिगरेट फूँकते हुए हिस्ट्रीशीटर ने लाइव किया वीडियो, दावा किया बिलासपुर का राजा*

    *सिगरेट फूँकते हुए हिस्ट्रीशीटर ने लाइव किया वीडियो, दावा किया बिलासपुर का राजा*

    *रायपुर में नौकरी का झांसा, 1.5 करोड़ का घोटाला हुआ उजागर*

    *रायपुर में नौकरी का झांसा, 1.5 करोड़ का घोटाला हुआ उजागर*

    *उपभोक्ताओं के लिए सावधान: छत्तीसगढ़ में बिजली की कीमतों में संभावित वृद्धि*

    *उपभोक्ताओं के लिए सावधान: छत्तीसगढ़ में बिजली की कीमतों में संभावित वृद्धि*

    *रायपुर,,भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मृत्यु, पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग।*

    *रायपुर,,भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मृत्यु, पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग।*

    You cannot copy content of this page