Home / छत्तीसगढ़ / *दोस्तों ने किया दोस्त की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म*

*दोस्तों ने किया दोस्त की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुर्ग,,सियासत दर्पण न्यूज,,दुर्ग में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले में दो आरोपियों समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है.

पति के दोस्त हैं आरोपी :एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि पीड़िता का पति धारा 307 के मामले में जेल में बंद है. जेल जाने से पहले उसने अपनी पत्नी को कहा था कि वो बाहर उसके दोस्तों के संपर्क में रहे. इसी बीच पति के एक दोस्त ने पीड़िता से मिलने की कोशिश की और इसके लिए उसने महिला की भाभी का सहारा लिया. भाभी के माध्यम से जान-पहचान होने के बाद युवक पीड़िता से मिलने उसके घर पहुंचा. घर पहुंचने पर पीड़िता ने पाया कि उसका दूसरा दोस्त पहले से ही अंदर मौजूद था.

पति के दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
पीड़िता ने साहस दिखाकर दर्ज कराया मामला :पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए तुरंत थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और दोनों आरोपियों के साथ-साथ संपर्क करवाने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया.

थाना भिलाई नगर में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है.जिसमें तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करके विवेचना में लिया गया है. आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है – पद्मश्री तंवर, एएसपी

पीड़िता की रिश्तेदार भी आरोपी :पुलिस के मुताबिकप्रारंभिक जांच में ये स्पष्ट हुआ है कि आरोपी महिला भी इस अपराध में बराबर की दोषी है. क्योंकि उसने जानबूझकर पीड़िता और आरोपियों के बीच संपर्क करवाया था. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 70(1), 115(2)-BNS, 127(2)-BNS और 332(b)-BNS के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ये भी जांच कर रही है कि पीड़िता और आरोपियों के बीच संपर्क की कोई अन्य वजह तो नहीं थी.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page