Home / राजधानी / *फाइनल लिस्ट आने के बाद अभ्यार्थियों के नामों में बड़ा उलट-फेर*

*फाइनल लिस्ट आने के बाद अभ्यार्थियों के नामों में बड़ा उलट-फेर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों की चयन सूची शुक्रवार शाम जारी की। 246 पदों पर हुई इस भर्ती में कई लोगों के सपने पूरे हुए, लेकिन कई नाम ऐसे भी हैं जो स्कोर के अनुसार शीर्ष पर थे। समेकित स्कोर सूची से मीडिया में खूब सुर्खियां भी बटोरी लेकिन अंतिम परिणाम ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया।

स्कोरिंग के हिसाब से सबसे आगे चल रहे ऐसे अभ्यर्थी अब प्रतीक्षा सूची में हैं। कुल 81 नाम ऐसे हैं जिन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। कई ऐसे अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जिन्होंने स्कोरिंग के हिसाब से शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाई थी। लेकिन अब वे रेस से बाहर हो चुके हैं।

अंतिम चयन सूची में डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चार ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्हें पहले शीर्ष स्कोरिंग में माना जा रहा था, लेकिन परिणाम की घोषणा के बाद वे चयन सूची में जगह नहीं बना सके। इन सभी को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

इसी तरह डीएसपी पद के पांच नाम जो शुरुआत में शीर्ष स्कोरिंग के आधार पर अपनी जगह पक्की मान रहे थे, वे भी अंतिम सूची में नहीं आ पाए। स्कोरिंग के आधार पर केवल दस सबसे आगे रहने वाले अभ्यर्थियों में जिनके नाम दिखे थे, उनमें से कई अब प्रतीक्षा सूची में हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page