Home / राजधानी / *रायपुर,,पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को रायपुर पुलिस ने लिया हिरासत में*

*रायपुर,,पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को रायपुर पुलिस ने लिया हिरासत में*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,साइंस कालेज मैदान से शनिवार को तड़के नगर निगम के अमले ने चौपाटी को हटाने की कार्रवाई शुरू की । इस दौरान भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। व्यापारियों के साथ विरोध कर रहे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और उनके समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

नगर निगम ने सुबह चौपाटी को हटाने की कार्रवाई शुरू की। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, और कांग्रेसजन वहां पहुंच गए। वो जेसीबी के नीचे लेट गए। गाड़ी की चाबी छिन ली। पुलिस ने वहां पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाया। इस दौरान पुलिस के साथ झूमा झटकी भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

साइंस कॉलेज मैदान स्थित चौपाटी को हटाए जाने के विरोध में समर्थकों और दुकानदारों के साथ पूरी रात धरना देने वाले कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उन्हें अपने साथ सेंट्रल जेल लेकर पहुंची हुई है। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद हैं। दूसरी तरफ नगर निगम के दल ने पुलिस के सहयोग से चौपाटी हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई नेताओं को पुलिस जेल ले गई।
बता दें कि एनआईटी के सामने स्थित चौपाटी को हटाए जाने के आदेश के बाद विकास उपाध्याय अपने समर्थकों और दुकानदारों के साथ चौपाटी स्थल में ही पूरी रात धरने पर बैठे रहे। वहीं जब आज दस्ता और पुलिस क्रेन लेकर चौपाटी पहुंचे तो उनका सामना विकास उपाध्याय और उनके समर्थकों से हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। विकास उपाध्याय अपने साथियों के साथ क्रेन के सामने ही लेट गए थे। मौजूद लोगों ने राजेश मूणत के खिलाफ भी नारेबाजी की। विकास ने दावा किया है कि एक नेता की जिद की वजह से चौपाटी हटाई जा रही है। वह इसका पुरजोर विरोध करते हैं।

वही चौपाटी विस्थापन और इसके विरोध में हो रहे आंदोलन पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि, लोकतंत्र में विरोध करना स्वाभाविक है, लेकिन कांग्रेस अपनी राजनीति के बारे में विचार करें। वो किस दिशा में जाना चाहते है, किस विषय में क्या सोचते हैं यह समझ से बाहर है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page