*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन*

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर चौक में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। डॉ. अंबेडकर के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि समानता, न्याय और सामाजिक समरसता के अटूट स्तंभ भी रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन ने संविधान दिवस पर डॉ. अंबेडकर के अप्रतिम योगदान को याद किया तथा संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का मूल आधार है। डॉ. अंबेडकर ने दूरदर्शिता और गहन अध्ययन के साथ संविधान के प्रारूप निर्माण में योगदान दिया है। भारत का संविधान न केवल हमारे अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि नागरिक कर्तव्यों के प्रति हमें जागरूक भी करता है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने भी विविधता में एकता की भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाने तथा संवैधानिक मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स में भारी मात्रा में ज्वेलरी की चोरी हुई है। शनिवार देर-रात चोरों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब एक करोड़ रुपए…

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड NSUI नेता वेणु उर्फ वेणु जंघेल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *“RCB vs KKR: रोमांचक मैच से पहले बारिश की चिंता”*

    *“RCB vs KKR: रोमांचक मैच से पहले बारिश की चिंता”*

    *दुखद घटना:- दो सगे भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया,,पुलिस ने किया मामला दर्ज*

    *दुखद घटना:- दो सगे भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया,,पुलिस ने किया मामला दर्ज*

    *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

    *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    *भाई की शादी में भाजपा नेता नेत्री ने की फायरिंग*

    *भाई की शादी में भाजपा नेता नेत्री ने की फायरिंग*

    You cannot copy content of this page