Home / राजधानी / *छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी*

*छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 (CGPSC 2025 Notification) का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य की विभिन्न सेवाओं में कुल 238 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

2024 में 246 पदों के लिए नोटिफिकेशन था, इस वर्ष 238 पदों के साथ भर्ती जारी की गई है। यह संख्या पिछले कई वर्षों की तरह लगभग 200-250 के दायरे में बनी हुई है, जिससे राज्य में प्रशासनिक सेवाओं की निरंतर मांग दिखती है।

इस बार सर्वाधिक 51 पद नायब तहसीलदार के लिए हैं, जो राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित होंगे। इसके बाद 29 पद मुख्य नगर पालिका अधिकारी (कक्षा ‘ग’), और 28 पद राज्य पुलिस सेवा (उप पुलिस अधीक्षक) के लिए आए हैं।

अन्य महत्वपूर्ण पद
मुख्य नगर पालिका अधिकारी (कक्षा ‘ख’): 18 पद
छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी: 15 पद
छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (उप जिलाधिकारी): 14 पद
राज्य कर निरीक्षक: 16 पद
उप पंजीयक: 12 पद
आबकारी उप–निरीक्षक: 11 पद
राज्य कर सहायक आयुक्त: 10 पद
आवेदन तिथि व परीक्षा की रूपरेखा( CGPSC 2025 exam date )
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (CGPSC application form): 1 दिसंबर 2025, दोपहर 12:00 बजे
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2025, रात्रि 11:59 बजे
त्रुटि सुधार : 31 दिसंबर 2025 – 2 जनवरी 2026 (मुफ्त)
सशुल्क त्रुटि सुधार: 3 – 5 जनवरी 2026 (500 शुल्क)
प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि: 22 फरवरी 2026 (सुबह 10:00–12:00 और दोपहर 3:00–5:00 बजे)
मुख्य परीक्षा की संभावित तिथियां: 16, 17, 18 एवं 19 मई 2026
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे; किसी भी प्रकार के डाक या मैन्युअल आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
आयु सीमा, आरक्षण व अन्य पात्रता (CGPSC eligibility criteria)
आयु सीमा (सामान्य वर्ग के लिए)- 1 जनवरी 2025 को 21 से 30 वर्ष
छत्तीसगढ़ स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष (35 + 5 साल छूट)
अन्य आरक्षित श्रेणियां- अनुसूचित जाति / जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला उम्मीदवार, विधवा/परित्यक्ता, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग नियमानुसार अतिरिक्त आयु छूट दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री। अंतिम वर्ष/सेमेस्टर परिणाम घोषित न हुआ हो तो भी प्रारंभिक परीक्षा दे सकते हैं; लेकिन मुख्य परीक्षा तक डिग्री अनिवार्य होगी।

चयन प्रक्रिया
परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी
प्रारंभिक परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट)- दो पेपर: सामान्य अध्ययन और योग्यता परीक्षा, वस्तुनिष्ठ आधार पर।
मुख्य परीक्षा- वर्णनात्मक पेपर, भाषा (हिंदी/अंग्रेजी/छत्तीसगढ़ी), निबंध, सामान्य अध्ययन सहित विविध विषय।
साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण- लिखित परीक्षा + साक्षात्कार के आधार पर कुल अंक 1500 में से उम्मीदवारों का चयन होगा।

पिछले एक दशक के आंकड़ों पर नजर डालने से पता चलता है कि राज्य सेवा परीक्षा में पदों की संख्या में उतार-चढ़ाव रहा है। वर्ष 2015 में सर्वाधिक 352 पदों की भर्ती हुई थी, जबकि कोविड वर्ष 2020-21 में 171–175 पदों तक संख्या घट गई थी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page