Home / राजधानी / *रायपुर,,होटल कारोबारी टंडन ने महिला डीएसपी के साथ हुई वाट्सएप चैट इंटरनेट मीडिया पर की प्रसारित महिला DSP के ऊपर करोड़ों रुपये,महंगी कार और कीमती गहनें ठगने का आरोप*

*रायपुर,,होटल कारोबारी टंडन ने महिला डीएसपी के साथ हुई वाट्सएप चैट इंटरनेट मीडिया पर की प्रसारित महिला DSP के ऊपर करोड़ों रुपये,महंगी कार और कीमती गहनें ठगने का आरोप*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में चेक बाउंस केस में घिरे होटल कारोबारी दीपक टंडन ने महिला डीएसपी के साथ हुई वाट्सएप चैट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी है। टंडन ने डीएसपी पर लव ट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपये, महंगी कार और कीमती गहनों को ठगने का आरोप लगाया है। वहीं, डीएसपी के पिता ने भी बिजनेस लेन-देन को लेकर टंडन के खिलाफ चेक बाउंस की शिकायत दर्ज कराई है। दोनों ओर से लगाए गए आरोपों के कारण मामला चर्चाओं में है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी पक्ष की एफआईआर दर्ज नहीं की है। जानकारी के मुताबिक, 2021 में महिला डीएसपी महासमुंद में पदस्थ थीं। इसी दौरान एक परिचित बैचमेट ने उन्हें होटल कारोबारी दीपक टंडन से मिलवाया। मुलाकात के दो दिन बाद बातचीत शुरू हुई और कुछ समय बाद मिलना-जुलना बढ़ गया। माना में ट्रांसफर होने के बाद दोनों और करीब आए। घर आना-जाना बढ़ा और परिवारों का भी परिचय हो गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page