Home / राजधानी / *रायपुर रेलवे स्टेशन के पास मामूली विवाद में दिनदहाड़े चाकूबाजी*

*रायपुर रेलवे स्टेशन के पास मामूली विवाद में दिनदहाड़े चाकूबाजी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में रेलवे स्टेशन चौक के पास मामूली विवाद में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात हुई है। ई-रिक्शा ड्राइवर ने एक युवक को चाकू मार दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को लोकेश वर्मा अपनी पत्नी के साथ खमतराई जा रहा था। रेलवे स्टेशन चौक के पास रंजीत होटल के पास ई-रिक्शा (सीजी/04/पी वाय/9389) ने उन्हें ओवरटेक किया। लोकेश ने ई-रिक्शा ड्राइवर से सही तरीके से वाहन चलाने को कहा।

इसके बाद ई-रिक्शा ड्राइवर हेमंत निषाद और लोकेश के बीच बहस हो गई। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर हेमंत ने गुस्से में धारदार हथियार से लोकेश पर वार किया और भाग गया। हमले में चाकू लोकेश की पीठ और कंधे में लग गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके में पहुंचकर घायल को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल युवक की हालत स्थिर है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।

थाना गंज की टीम ने आरोपी की पहचान कर उसे उसकी ई-रिक्शा के साथ घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page