Home / राजधानी / *रायपुर में एक पुलिस जीप में शराबखोरी का वीडियो सामने आया*

*रायपुर में एक पुलिस जीप में शराबखोरी का वीडियो सामने आया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में एक पुलिस जीप में शराबखोरी का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक ड्राइवर समेत दो तीन युवक शराब के नशे में चूर होकर सो रहे हैं। आसपास मौजूद लोगों ने जब ड्राइवर को नींद से जगाया तो उसे कुछ होश नहीं था। इस पूरी घटना का स्थानीय कांग्रेस नेता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार रात का है। वीडियो में दिख रहा है कि रायपुर पासिंग नंबर की एक स्कॉर्पियो में पुलिस की तख्ती और उपर बत्ती लगी हुई है। गाड़ी में ड्राइवर सीट पर एक युवक सवार है वहीं बगल की सीट में दूसरा युवक सो रहा है। इसी तरह पीछे भी एक युवक नींद में सोया है। गाड़ी के दरवाजे के पास शराब की बोतल और नमकीन पड़े हुए हैं।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले एक कांग्रेस नेता नवाज खान ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया। जब उसने नशेड़ी ड्राइवर से पूछा तो ड्राइवर ने कहा की शराब पी ली थी जिससे नशा चढ़ गया। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी के भीतर सो रहे अन्य लड़कों को उठाने लगा। नवाज ने सोशल मीडिया में लिखा की घटना रात 2 बजे की है। आरोपी ड्राइवर और उसके दोस्तों ने 2-4 लोगों को टक्कर मारने से बाल बाल बचे। वें कहां पर खड़े हैं उन्हें होश नहीं था।

इस घटना का वीडियो कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने लिखा की जनता की जिम्मेदारी जिन कंधों पर हैं, वहीं सड़क पर मौत बांटने निकले हैं। इससे स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था नहीं अराजकता का राज चल रहा है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page