*रायपुर में आवारा कुत्तों का मामले पर राजनीति तेज हो गई है*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी रायपुर में आवारा कुत्तों ने पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर काट दिया है। इस घटना के बाद प्रमोद दुबे ने सवाल उठाते हुए नगर निगम और सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, एक साल में रायपुर में 51 हजार डॉग बाइट हुए हैं। इससे समझ में आ रहा है कि निदान के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहा है। दुबे ने कहा, संवेदनशील मुद्दों पर कार्रवाई के लिए जो योजना है वो कागजों पर चल रही है। यह रायपुर नगर निगम और सरकार के बीच टकराव का नतीजा है। लगातार कुत्ते नोच रहे हैं, काट रहे हैं, घसीट रहे हैं। इसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। मेरे बेटे को चार कुत्तों ने दौड़ाकर काटा है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page