Home / राजधानी / *खरोरा और तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या और लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा*

*खरोरा और तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या और लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) खरोरा और तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या और लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदात की थी। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की मदद से पुलिस ने तीन आरोपियों और एक नाबालिग सहित कुल

पहली घटना 17 दिसंबर को तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहेसर में हुई, जहां तीन अज्ञात युवकों ने दो पैदल जा रहे युवकों को रोककर लूटपाट की और विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला किया। फिर आरोपी मौके से फरार हो गए।

दूसरी घटना इसी दिन खरोरा-रायपुर मेन रोड पर ग्राम बरौंडा स्थित किंग ढाबा एंड रेस्टोरेंट के सामने बुधवार रात करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात युवक ऑरेंज रंग की KTM बाइक से पहुंचे। लूट की नीयत से हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले बलौदाबाजार का रास्ता पूछने के बहाने बात की, फिर अचानक चाकू निकालकर लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान ढाबे के बाहर बैठे शिवकुमार साहू का मोबाइल छीन लिया।

जब शिवकुमार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सीने में चाकू से वार कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शिवकुमार साहू सिलतरा आबकारी वेयरहाउस में काम करता था। अपने 11 दोस्तों के साथ ढाबे में पार्टी करने आया था। वारदात के वक्त वह दो अन्य साथियों के साथ बाहर बैठा था, तभी यह घटना हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, एएसपी ग्रामीण, एएसपी क्राइम, एसीसीयू प्रभारी सचिन सिंह समेत क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और फरार आरोपियों की तलाश में रायपुर सहित आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की खोजबीन की गई।

खरोरा मामले में आरोपी खिलेश उर्फ दादू, विक्की उर्फ विकास साहू और ओमकार साहू को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तिल्दा नेवरा प्रकरण में खिलेश, विक्की और एक नाबालिग को पकड़ा गया। ये सभी आरोपी खरोरा के ही निवासी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल फोन, नगदी रकम, दो बाइक और दो धारदार हथियार जब्त किए हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page