*रायपुर,,गुरु घासीदास जयंती की शोभायात्रा में मर्डर*

3

रायपुर,,(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के मोवा रोड पर गुरु घासीदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान नाचने को लेकर युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने करीब आधे दर्जन लड़कों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक

घटना गुरुवार रात मोवा बाजार के पास हुई, जहां धुमाल बैंड की धुन पर नाचने के दौरान कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते लड़कों में धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान किसी ने धारदार हथियार से 18 साल के दिनेश निषाद पिता गोपाल निषाद निवासी डबरीपारा मोवा तालाब के पास पर वार कर दिया। घायल दिनेश की देर रात हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

पंडरी थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। घटना के बाद पुलिस ने आधा दर्जन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पंडरी थाने में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि शनिवार तक मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस घटना के बाद शुक्रवार शाम को समाज के पदाधिकारी पंडरी थाने पहुंचे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि शोभायात्रा में कई बस्तियों के लोग शामिल थे और धुमाल बैंड के साथ भीड़ में घुसे कुछ युवकों को बाहर निकालने के दौरान विवाद हुआ, जो बाद में बड़े विवाद में बदल गया।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page