*रायपुर,,कांग्रेस ने SP ऑफिस के बाहर दिया धरना*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं,, ने SP ऑफिस के बाहर धरना दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि, वे कई दिनों से BJP IT सेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन ने अभी तक कोई सुनवाई नहीं की है।

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन की अगुआई में पार्टी के नेता और पदाधिकारी पिछले एक घंटे से एसपी ऑफिस के बाहर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे नेताओं का कहना है कि, वे लगातार एसपी से समय मांग रहे हैं, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं हो सकी है।

धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रहे हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि, जब तक शिकायत दर्ज नहीं की जाती, तब तक धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page