*आरोपी ने होटल ले जाकर युवती के साथ किया था गलत काम,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी ने होटल दक्ष पैलेस में ले जाकर युवती के साथ किया था गलत काम

घटना स्थल का पुलिस एवं FSL की टीम ने किया निरीक्षण

कबीरधाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार

कवर्धा,,सियासत दर्पण न्यूज़,,थाना कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत एक युवती द्वारा प्रस्तुत लिखित शिकायत पर कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 534/2025 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

शिकायत के अनुसार आरोपी द्वारा पीड़िता को विवाह का झूठा आश्वासन देकर दिनांक 01.11.2025 एवं 04.11.2025 को कवर्धा स्थित होटल दक्ष पैलेस ले जाकर उक्त कृत्य किया गया। बाद में आरोपी द्वारा विवाह से इंकार कर पीड़िता से संपर्क समाप्त कर दिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटना स्थल होटल दक्ष पैलेस का निरीक्षण फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम के साथ किया गया है तथा आवश्यक वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं साथ ही होटल दक्ष पैलेस के संचालक से गेस्ट एंट्री रजिस्टर भी जप्त किया है। पीड़िता का कथन दर्ज कर लिया गया है एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही जारी है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि प्रकरण में पीड़िता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जा रही है तथा मामले की विवेचना संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ की जा रही है। आरोपी को रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page