*एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले दो दिनों तक एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री कम रहा। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम रहा। राजधानी में सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page