*पूरे प्रदेश में शुरू होगी ‘डायल 112’ सेवा, एजेंसी का चयन पूरा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही डायल 112 आपातकालीन सेवा पूरे प्रदेश में शुरू की जाएगी। इसके लिए एजेंसी तय कर ली गई है और संबंधित प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेज दिया गया है, जिसे शीघ्र मंजूरी मिलने की उम्मीद है। नई व्यवस्था के लागू होने से प्रदेश की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली और अधिक सशक्त व भरोसेमंद होगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से 400 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स (ईआरवी) के संचालन के लिए निविदा प्रक्रिया जारी की गई थी। इस प्रक्रिया में कई कंपनियों ने रुचि दिखाई, जिसमें ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज को न्यूनतम बोलीदाता घोषित किया गया। इसके बाद एजेंसी को डायल 112 सेवा संचालन की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में डायल 112 सेवा रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, जगदलपुर, सरगुजा, कवर्धा और राजनांदगांव जिलों में संचालित की जा रही है। अब इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में विस्तार देने की योजना है। इस सेवा के माध्यम से आम नागरिक पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं की त्वरित सहायता एक ही नंबर पर प्राप्त कर सकेंगे। यह योजना लंबे समय से लंबित थी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page