*रायपुर,,140स्थापना दिवस को सेवा भाव के रूप में मनाया,,ठंड के मौसम में बुजुर्गों को साल भेंट किया गया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर

कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने आज 140 स्थापना दिवस मनाया

विकास उपाध्याय ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक कांग्रेस का योगदान=विकास उपाध्याय

रायपुर..सियासत दर्पण न्यूज़,…. पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद रायपुर लोकसभा विकास उपाध्याय ने आज कांग्रेस के 140 व स्थापना दिवस पर संपूर्ण देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की आज इस महत्वपूर्ण दिन को सेवा भाव का स्वरूप देते हुए बुजुर्गों को साल भेंट किया।
उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस का निर्माण जिस विचारधारा को लेकर महात्मा गांधी ,पंडित जवाहरलाल नेहरू सरदार वल्लभभाई पटेल जी, इंदिरा गांधी जी, राजीव गांधी जी ने किया था उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए आज मल्लिका अर्जुन खड़गे ,राहुल गांधी जी सहित कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता काम कर रहे हैं, कांग्रेस का उद्देश्य त्याग तपस्या और बलिदान से लेकर सेवा और निर्माण तक रहा है और आज भी कांग्रेस की यह विचारधारा जीवित है और इस विचारधारा में निरंतर काम हो रहे हैं ,देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है

 

कांग्रेस पार्टी संवैधानिक मूल्यों की रक्षा एवं लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए संकल्प बध है कांग्रेस पार्टी वंचित लोगों के अधिकारों की लड़ाई हमेशा से लड़ती आई है और आगे भी लड़ते रहेगी कांग्रेस पार्टी का निर्माण जिस उद्देश्य को लेकर किया गया था उसी विचार धारा में आज भी कांग्रेस पार्टी काम कर रही है कांग्रेस पार्टी सदा किसान, जवान सहित हर एक भारतीय के लिए वचनबध है कि उनके हक और अधिकार के लिए वह सदा उनके साथ खड़ा है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page