Home / भिलाई छत्तीसगढ़ / *पशु क्रूरता का दर्दनाक मामला, युवक ने कुत्‍ते को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, Video वायरल*

*पशु क्रूरता का दर्दनाक मामला, युवक ने कुत्‍ते को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, Video वायरल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के भिलाई शहर में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कुत्‍ते की बेरहमी से पिटाई की। युवक ने कुत्‍ते की डंडे से इतनी पिटाई की कि वह बेहोश हो गया। कुत्‍ते की चीख सुनकर मुहल्‍ले के लोगों ने इसका विरोध किया जब जाकर युवक वहां से चला गया। घटना के बाद लोगों ने कुत्‍ते का इलाज कराया लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना का पूरा वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। छत्‍तीसगढ़ में पशु क्रूरता का यह पहला मामला नहीं है। बीते कुछ दिनों पहले रायपुर से भी एक ऐसा मामला सामने आया है। यहां एक शराबी ने कुत्ते के सिर पर पत्थर पटकर की हत्या कर दी। मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पशु प्रेमियों के साथ ही स्निग्धा चक्रवर्ती ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उरला थाना पुलिस ने आरोपित तुकाराम उर्फ छोटू निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page