*बस्तर के कांग्रेस विधायक की पत्नी ने धारदार औजार से खुदको किया लहूलुहान*

जगदलपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) बस्तर सीट से कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल (51 वर्ष) ने मंगलवार सुबह स्टेट बैंक चौक स्थित अपने निवास पर आत्मघाती कदम उठाते हुए धारदार औजार से शरीर पर चोट पहुंचाकर खुदको लहूलुहान कर लिया।

उनके हाथ, पेट और गले में गहरी चोट आई है। उन्हें जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है।
मानिसक तनाव में थीं

उपचार कर रही चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने स्वजन से घटना को लेकर चर्चा की, जिसमें बताया गया कि कुछ माह पहले उनकी माता का देहांत हुआ था। उसके बाद से वह मानिसक तनाव में थीं। पिछले कुछ समय से वह अस्वस्थ चल रही थीं।

घटना सुबह सात बजे की बताई गई है। विधायक लखेश्वर बघेल घर पर ही थे। वह किसी कार्य से कमरे में गए तो देखा सुमित्रा बाथरूम के पास अचेत अवस्था में पड़ी थीं और उनके हाथ, पेट और गले से रक्तस्राव हो रहा था।

वह तुरंत गाड़ी में पत्नी काे लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक राजमन बेंजाम, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेता भी अस्पताल पहुंच गए।

सुमित्रा कश्यप पेशे से शिक्षिका हैं। अस्पताल पहुंचे परिवार के कुछ लोगों से चर्चा करने पर बताया गया कि स्थिति ठीक है, लेकिन बेहतर उपचार के लिए रायपुर ले जाने की तैयारी है।

शहर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार ने अस्पताल में मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि पुलिस ने स्वजन से घटना की जानकारी ली है और मामले की जांच चल रही है।

लखेश्वर बघेल तीसरी बार बस्तर सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बघेल का स्वयं का भी स्वास्थ्य कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा है और वह इस घटना से हतप्रभ हैं। मां के निधन के बाद मानसिक तनाव में चल रही पत्नी की देखरेख के लिए घरेलू सहायिका और स्वजन हमेशा मौजूद रहते हैं।

  • Related Posts

    *शादी का दिन बना बवाल, दुल्हन ने शराबी दूल्हे को देखकर शादी रद्द की*

    बिलासपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) शादी का मंडप सजा था, बारात दरवाजे पर थी और रिश्तेदार खुशी-खुशी बारात का स्वागत कर रहे थे, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल पूरी…

    *टाइगर रिजर्व में पर्यावरणीय संकट: 1 लाख पेड़ काटे गए, 265 एकड़ पर अवैध कब्जा*

    गरियाबंद/रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ काटे गए। ISRO की सैटेलाइट इमेजरी और ड्रोन सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। यहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page