Home / राजधानी / *झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई*

*झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) झारखंड में हुए शराब घोटाला केस में एसीबी की कार्रवाई जारी है। इस बीच झारखंड एसीबी ने इस केस से जुड़े प्रमुख आरोपितों में से एक छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है। नवीन केडिया की गिरफ्तारी गोवा से हुई है। उसके बाद एजेंसी उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रवाना हुई। रांची (झारखंड) लाने की तैयारी कर रही है। रांची लाने के बाद एसीबी उसे कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर पूछताछ भी करेगी। नवीन केडिया को एसीबी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने के लिए भी कहा था, लेकिन वह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। शराब घोटाला केस में आरोपी बनाए जाने के बाद उसने एसीबी कोर्ट से अग्रिम बेल भी मांगी थी, लेकिन वहां भी उसे राहत नहीं मिली और कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से वह एसीबी की नजरों में फरार चल रहा था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page