Home / छत्तीसगढ़ / *निगम ड्राइवर पर चाकू से हमला*

*निगम ड्राइवर पर चाकू से हमला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  मंगला के धुरीपारा में नगर निगम के ड्राइवर पर धारदार चाकू से हमले का मामला सामने आया है। हमले में घायल ड्राइवर ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस अब हमलावर की तलाश कर रही है। मंगला के धुरीपारा में रहने वाले शनि रजक (21) नगर निगम में ड्राइवर हैं। वे रविवार की रात करीब नौ बजे अपने घर के सामने थे। तभी लोखंडी में रहने वाला जीत्तू कश्यप उर्फ मोनू वहां पहुंचा। उसने ड्राइवर से शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगे। मना करने पर वह हुज्जतबाजी करते हुए गालियां देने लगा। इसका विरोध करने पर युवक ने जेब से धारदार चाकू निकालकर ड्राइवर पर हमला कर दिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page