Home / छत्तीसगढ़ / *ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में ‘द मन्नत पार्क क्रिकेट लीग सीजन–5’ का भव्य आयोजन*

*ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में ‘द मन्नत पार्क क्रिकेट लीग सीजन–5’ का भव्य आयोजन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ की खबर

जगदलपुर।सियासत दर्पण न्यूज़,,ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में THE MANNAT PARK CRICKET LEAGUE SEASON–5 का आयोजन 15 जनवरी 2026, गुरुवार को गाँधी मैदान (हाता ग्राउंड) में शाम 6:00 बजे से किया गया। आयोजन का उद्देश्य “सेहत एक नेमत” और “नशा छोड़ें, खेल चुनें” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री किरण सिंह देव जी (प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी एवं विधायक, जगदलपुर) रहे। विशेष अतिथि के रूप में श्री संजय पांडेय जी (महापौर, नगर निगम जगदलपुर), जनाब मखमूर इकबाल खान (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़), जनाब मोहम्मद सिराज (प्रदेश अध्यक्ष, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन), जनाब डॉ. एस. जहीरुद्दीन (सदर, अंजुमन इस्लामिया एडहॉक कमेटी, जगदलपुर) एवं जनाब मनीष गुप्ता जी (अध्यक्ष, बस्तर जिला पत्रकार संघ) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सदारत जनाब हाजी वसीम अहमद (प्रदेश उपाध्यक्ष, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन) ने की तथा अर्ज़गुजार जनाब मोहम्मद मुशीर खान सदर केशकाल हाजी सलीम सदर सुकमा मोहम्मद अली सदर कोंडागाँव सैयद सफीक प्यारू भाई दंतेवाड़ा सदर हाजी कासिम साहब बीजापुर सदर इकबाल साहब कोटपाड़ सदर हाजी सलीम साहब हाजी असलम मंसूरी साहब अब्दुल रहमान कोरापुट amwfजिला अध्यक्ष AMWF हाजी डॉ. एस वली आज़ाद जिलाध्यक्ष नारायणपुर, जिलाध्यक्ष शकील खान कोंडागाँव उपस्थित रहे।
रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पार्षद 11 बनाम पत्रकार 11 के मध्य खेला गया। द्वितीय मैच बस्तर संभाग मुस्लिम समाज बनाम ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के बीच हुआ। इसी दौरान खिलाड़ियों का ऑक्शन एवं परिचय सम्मेलन भी संपन्न किया गया।
मंचासीन अतिथियों द्वारा “आज की दहाड़ न्यूज़” साप्ताहिक अख़बार का विमोचन भी किया गया।
फाइनल मुकाबले में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन बनाम बस्तर संभाग मुस्लिम समाज के बीच खेले गए मैच में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन विजेता रही। शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब जनाब मखमूर इकबाल खान को प्रदान किया गया।
इस रात्रिकालीन क्रिकेट आयोजन में बस्तर संभाग के सदर, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के संभागीय व जिलाध्यक्ष, बस्तर संभाग मुस्लिम समाज के पदाधिकारी, आयोजक एवं बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे और खेल का भरपूर आनंद लिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page