Home / राजधानी / *रायपुर सदर बाजार में सर्राफा दुकान से चोरी*

*रायपुर सदर बाजार में सर्राफा दुकान से चोरी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के सदर बाजार स्थित भोरावत एंड संस सर्राफा दुकान में खरीददारी करने पहुंची एक महिला ने सोने की चेन चुरा लिए। घटना 15 जनवरी की है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। चोरी की गई चेन में मोती लगे हुए थे, जिसका कुल वजन 13.550 ग्राम बताया गया है। इसमें 4.320 ग्राम 18 कैरेट सोना शामिल है। जांच में सीसीटीवी में महिला का चेहरा साफ नजर आया है। अब उसकी तलाश जारी है।

कारोबारी प्रिंस जैन ने पुलिस को बताया कि ब्रम्हपुरी विरंची नारायण मंदिर के पास रहते हैं। सदर बाजार में भोरावत एंड संस उनकी सोने-चांदी की दुकान है। 15 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच एक महिला दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची।

उसने सेल्समैन संगीता धाकड से सोने की चेन दिखाने को कहा। इसी दौरान महिला ने बातचीत में उलझाकर मौका देखकर एक सोने की चेन उठा ली। वारदात के बाद जब दुकान स्टाफ को शक हुआ तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें महिला चोरी करते हुए साफ नजर आ रही है।

चोरी की गई चेन में मोती लगे हुए थे, जिसका कुल वजन 13.550 ग्राम बताया गया है। इसमें 4.320 ग्राम 18 कैरेट सोना शामिल है।

कारोबारी की शिकायत पर महिला ठग के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी शिनाख्त की जा रही है। रायपुर पुलिस के अधिकारियों का कहना है, कि महिला ठग को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page