*घरेलू विवाद में कर दी पत्नी की हत्या आरोपी गिरफ्तार,, सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर

कवर्धा,,,सियासत दर्पण न्यूज़,,20.जनवरी को प्रार्थी लेखराम साहू पिता थानु राम साहू उम्र 50 वर्ष, साकिन चिमागोदी, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम द्वारा थाना सहसपुर लोहारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी बड़ी पुत्री लोकेश्वरी उर्फ लता साहू की शादी वर्ष 2017 में ग्राम महराटोला निवासी जोधन साहू पिता दयालु राम साहू के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। दिनांक 19.01.2026 की दरम्यानी रात घरेलू बातों को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी पति द्वारा स्टील के करछुल से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई गई तथा बाद में कीटनाशक सल्फास खिलाकर उसकी हत्या कर दी गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 04/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

विवेचना के दौरान मृतिका के पति जोधन साहू को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते करछुल से हमला कर तथा सल्फास खिलाकर पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया।

आरोपी जोधन साहू पिता दयालु राम साहू उम्र 50 वर्ष, साकिन महराटोला, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम को दिनांक 20.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस त्वरित विवेचना, आरोपी की गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बलदाव भट्ट, प्रधान आरक्षक गिरीश तिवारी, आरक्षक राजू सोनवानी एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस द्वारा महिला अपराधों एवं गंभीर प्रकरणों में त्वरित एवं कठोर कार्यवाही कर आम नागरिकों में कानून के प्रति विश्वास बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    दुर्ग।(सियासत दर्पण न्यूज़) हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग नगर निगम कार्यालय में हंगामा करते हुए एक व्यक्ति के…

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर जनप्रतिनिधियों की नाराजगी लगातार खुलकर सामने आ रही है। उद्धेश्वरी पैकरा के बाद अब शकुंतला सिंह पोर्ते ने भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    You cannot copy content of this page