Home / छत्तीसगढ़ / *बलौदाबाजार में भीषण हादसा: 6 लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका*

*बलौदाबाजार में भीषण हादसा: 6 लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भाटापारा (बलौदाबाजार)(सियासत दर्पण न्यूज़) । बलौदाबाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र के बकुलाही गांव में स्थित एक निजी इस्पात स्पंज आयरन फैक्ट्री(Chhattisgarh Steel Plant Blast) में गुरुवार सुबह भीषण विस्फोट होने से कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना की खबर मिलने पर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 10 बजे उस समय हुई, जब फैक्ट्री के स्पंज आयरन प्लांट के कोल कीलन में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इसकी चपेट में आए अधिकांश मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी चीख-पुकार से पूरा परिसर गूंज उठा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page