Home / छत्तीसगढ़ / *बलरामपुर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी*

*बलरामपुर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुरका जिड़गीपारा में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी ने कथित रूप से साथ मरने का मन बनाया था, लेकिन बच्चों का भविष्य सामने आते ही पति का इरादा बदल गया। इससे पहले ही उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुरका जिड़गी पारा निवासी रामदिल आयाम उर्फ मिथुन (30) द्वारा पत्नी फरहारो की 20 जनवरी मंगलवार शाम लगभग छह बजे हाथ एवं पैर से गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना गांव के ही रामसुंदर गोंड के गन्ना बाड़ी में हुई। आरोपित द्वारा इस घटना की सूचना स्वयं अपने भाई श्यामदिल आयाम को 22 जनवरी की रात दी गई। सूचना के आधार पर राजपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतका की लाश गन्ना बाड़ी में मृत पड़ी थी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page