Home / राजधानी / *रायपुर रेलवे स्टेशन के अंदर युवक को मारा चाकू*

*रायपुर रेलवे स्टेशन के अंदर युवक को मारा चाकू*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर रेलवे स्टेशन पर 5 लुटेरों ने घेरकर युवक के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वो लहूलुहान हो गया। आरोपी मोबाइल और 8 हजार कैश लूटकर भाग गए। किसी तरह युवक जीआरपी थाने पहुंचा और अज्ञात लुटेरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

जीआरपी ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पीड़ित गजालुदीन ने पुलिस को बताया कि, वो मौदहापारा के सुभाष नगर इलाके में रहता है। नागपुर जाने लिए रविवार की रात 9.30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचा था। प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान 5 आरोपियों ने उसके घेरा और मारपीट शुरू कर दी।

आरोपियों ने उसके सिर और हाथ में चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जेब में रखे 8 हजार रुपए कैश और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी के अफसरों ने जांच शुरू कर दी है। विवेचना अधिकारियों ने बताया कि, आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, आसपास के स्टाफ और यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page