*अखिल भारतीय हिंदू परिषद में बड़ा संगठनात्मक विस्तार उत्कर्ष सिंह गरेवाल बने छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष,भव्य स्वागत समारोह आयोजित*

सियासत दर्पण न्यूज़ से गणेश तिवारी की रिपोर्ट

कांकेर,,सियासत दर्पण न्यूज़,,श्री महंत योगी राजकुमार नाथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हिंदू परिषद के निर्देश पर तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे की अनुशंसा पर आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को संगठन में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई। तत्काल प्रभाव से संगठन महामंत्री गणेश तिवारी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उत्कर्ष सिंह गरेवाल को अखिल भारतीय हिंदू परिषद के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त एवं मनोनीत किया गया।

इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। उत्कर्ष सिंह गरेवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की गई तथा गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

स्वागत समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्कर्ष सिंह गरेवाल लंबे समय से संगठन के लिए निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करते आ रहे हैं। सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश में अखिल भारतीय हिंदू परिषद और अधिक सशक्त एवं प्रभावी रूप से कार्य करेगी।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह गरेवाल ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत योगी राजकुमार नाथ, प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे एवं संगठन महामंत्री गणेश तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे हिंदू समाज की एकता, संस्कृति की रक्षा और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

  • Related Posts

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    दुर्ग।(सियासत दर्पण न्यूज़) हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग नगर निगम कार्यालय में हंगामा करते हुए एक व्यक्ति के…

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर जनप्रतिनिधियों की नाराजगी लगातार खुलकर सामने आ रही है। उद्धेश्वरी पैकरा के बाद अब शकुंतला सिंह पोर्ते ने भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    You cannot copy content of this page