Home / राजधानी / *रायपुर एयरपोर्ट के अंदर पकड़ा गया विदेशी तस्कर*

*रायपुर एयरपोर्ट के अंदर पकड़ा गया विदेशी तस्कर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने नशे के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। DRI की टीम ने 270 ग्राम कोकीन के साथ एक यात्री को हिरासत में लिया है, जो नाइजीरियन मूल का युवक बताया जा रहा है। आरोपी दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से रायपुर पहुंचा था। DRI अधिकारियों को पहले से ही आरोपी के रायपुर पहुंचने की गोपनीय सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीम ने एयरपोर्ट के भीतर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर यात्री को रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके पास से कोकीन बरामद हुई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page