Home / छत्तीसगढ़ / *बकरियों के बीच मिला हिरण का बच्चा*

*बकरियों के बीच मिला हिरण का बच्चा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोरबा।(सियासत दर्पण न्यूज़)  कुदरत की ममता और इंसानी संवेदनशीलता का सुंदर दृश्य मंगलवार शाम कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज क्षेत्र में देखने को मिला, जब कोटरी (हिरण प्रजाति) का एक नन्हा बच्चा बकरियों के झुंड के साथ चलते हुए गांव तक पहुंच गया। जंगल में चरते समय मासूम हिरण का बच्चा बकरियों के बीच इस कदर घुल-मिल गया कि किसी को उसकी मौजूदगी का अहसास ही नहीं हुआ। ग्राम भूलसीभवना के ग्रामीण शाम को बकरियों को चराकर लौट रहे थे। जंगल और आसपास के इलाकों में हिरण व कोटरी की आवाजाही आम है, इसी दौरान अनजाने में हिरण का बच्चा झुंड के साथ गांव पहुंच गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page