Home / राजधानी / *छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से, प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा*

*छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से, प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी 2026 से शुरू होगा। सत्र 20 मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें होंगी। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।

बजट सत्र में कांग्रेस विधायक विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछकर सरकार के मंत्रियों को घेरेंगे। विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है।

बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका विधानसभा को संबोधित करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत मानी जाएगी। अभिभाषण के दौरान राज्यपाल सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और आने वाले समय की प्राथमिकताओं को सदन के सामने रखेंगे।

बजट सत्र में राज्य सरकार वित्तीय वर्ष के लिए आय-व्यय का पूरा ब्यौरा पेश करेगी। बजट पेश होने के बाद सदन में विभिन्न विभागों के खर्च, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, सड़क, बिजली-पानी जैसे विषयों पर भी सदन में बहस होने की संभावना है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page