Home / राजधानी / *आत्मानंद स्कूल मोवा के क्लासरूम में छात्रों ने लहराया चाकू, वीडियो वायरल*

*आत्मानंद स्कूल मोवा के क्लासरूम में छात्रों ने लहराया चाकू, वीडियो वायरल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षा के मंदिर में नाबालिग छात्र पढ़ाई के बजाय चाकू लहराते नजर आ रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसने स्कूली सुरक्षा और बच्चों की मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो रायपुर के मोवा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ नाबालिग स्कूली छात्र क्लासरूम के भीतर ही हाथ में बड़ा चाकू लेकर मस्ती कर रहे हैं। सहपाठियों के बीच इस तरह घातक हथियार का प्रदर्शन न केवल डरावना है, बल्कि किसी बड़ी अनहोनी को न्यौता देने जैसा है। हैरानी की बात यह है कि स्कूल परिसर के भीतर हुई इस गंभीर अनुशासनहीनता के बावजूद अब तक पंडरी थाना इलाके की पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी इस मामले में अभी तक कोई सख्त स्टैंड सामने नहीं आया है। यह घटना दर्शाती है कि राजधानी के प्रतिष्ठित स्कूलों में भी बच्चों के बस्तों की जांच और अनुशासन की भारी कमी है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों में इस वीडियो को लेकर भारी आक्रोश है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page