Home / छत्तीसगढ़ / *दम तोड़ती हालत में युवती ने सहेली को वीडियो कॉल कर मांगी मदद*

*दम तोड़ती हालत में युवती ने सहेली को वीडियो कॉल कर मांगी मदद*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोरबा। (सियासत दर्पण न्यूज़) एक प्रेम संबंध में विवाद के चलते युवक शुभम नायडू ने युवती निशा श्रीवास का गला काट दिया और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के समय निशा गंभीर रूप से घायल थी और उसने अपनी सहेली को वीडियो कॉल कर मदद मांगी। दम तोड़ती आवाज में निशा ने पूरी घटना की जानकारी दी।

बताया गया कि शुभम ने निशा के गले को तीन से चार बार चाकू से रेंता, जिससे वह बेहोश हो गई। शुभम को लगा कि निशा की मौत हो गई है, इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। निशा ने अस्पताल में बताया कि जब उसे होश आया, तब तक शुभम की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने किसी तरह अपनी सहेली को वीडियो कॉल किया और लाइव लोकेशन भेजी।

निशा स्नातक तक पढ़ी थी और अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसके पिता पान ठेला चलाते हैं। वहीं 28 वर्षीय शुभम नायडू बिलासपुर के अशोकनगर में बैंक में कार्यरत था। उसने प्रेम विवाह किया था और वह एक बच्चे का पिता भी था। हाल ही में उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी दौरान शुभम का निशा के साथ प्रेम संबंध हो गया।

मंगलवार को शुभम बुलेट मोटरसाइकिल से निशा को कोरबा लेकर आया। मडवारानी मंदिर के पास एक पुल के पास दोनों रक्तरंजित अवस्था में मिले। पुलिस जांच में सामने आया है कि शुभम अपनी पत्नी को तलाक देने की तैयारी कर रहा था और निशा से शादी करना चाहता था, लेकिन निशा इसके लिए राजी नहीं थी। निशा के स्वजन भी इस रिश्ते के खिलाफ थे। निशा की मां ने कई बार शुभम को समझाया था कि वह शादीशुदा है और उनकी बेटी के पीछे न पड़े। निशा की हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। मामले की जांच जारी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page