Home / छत्तीसगढ़ / *नारायणपुर-ओरछा मार्ग बंद, संपर्क कटा*

*नारायणपुर-ओरछा मार्ग बंद, संपर्क कटा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नारायणपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जिले के सभी छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर हैं।

गुरुवार सुबह से शुरू हुई तेज बारिश के कारण नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग पर स्थित बड़गांव माड़ीन नदी का पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पुल के ऊपर से लगभग पांच फीट तेज धार में पानी बह रहा है और जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है।

बड़गांव पुल डूबा, वाहनों की लगी लंबी कतारें

पुल के डूबने से नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इस मार्ग के बंद होने से अबूझमाड़ और छोटेडोंगर क्षेत्र के दर्जनों गांवों का सीधा संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। मार्ग के दोनों तरफ यात्री बसों, निजी वाहनों और मालवाहक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

बिजली और मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त

तेज हवा और बारिश के कारण अबूझमाड़ और छोटेडोंगर इलाके में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इसके अलावा मोबाइल टावरों का बैकअप खत्म होने से नेटवर्क गायब हो चुका है, जिससे लोग संपर्क विहीन हो गए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने मांग की है कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए बड़गांव माढ़ीन नदी पर ऊंचे पुल का निर्माण किया जाए। प्रशासन ने नागरिकों को उफनते नदी-नालों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page