Home / राजधानी / *रायपुर में 8 साल की बच्ची को किडनैप कर रेप*

*रायपुर में 8 साल की बच्ची को किडनैप कर रेप*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में 8 साल की बच्ची को किडनैप कर उसके साथ रेप किया गया है। लड़की सिग्नल पर पैसे मांगकर गुजर बसर करती थी। इसी दौरान खाना खिलाने के बहाने कार सवार ड्राइवर ने उसे गाड़ी पर बैठाया, फिर VIP रोड पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बुधवार-गुरुवार की रात 3 बजे आरोपी ड्राइवर नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है। दरअसल, तेलीबांधा स्थित सिग्नल पर नाबालिग लड़की वाहन ड्राइरों से पैसे मांगकर गुजर बसर करती है। बुधवार की रात 9.30 बजे दो नाबालिग अपने साथियों के साथ सिग्नल में लोगों से पैसे मांग रही थी। इस दौरान स्विफ्ट कार में सवार आरोपी नवीन (21) ने खाना खिलाने का झांसा देकर गाड़ी पर बिठाया, फिर वीआईपी रोड ले जाकर दुष्कर्म किया। बहुत देर तक नाबालिग अपने परिजनों के पास नहीं पहुंची तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नाबालिग के परिजनों की सूचना पर एसीसीयू, तेलीबांधा थाने की टीम ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश में पुलिस रात भर घूमती रही। आरोपी को सुबह 4 बजे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। नाबालिग ने अपने साथ हुई आपबीती की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने वारदात करने की बात स्वीकार की है। पूरे घटनाक्रम का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मेडिकल जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page