*रायपुर की बेकरी में खुलेआम स्वच्छता की अनदेखी, ब्रेड-टोस्ट पर भिनभिनाती मिलीं मक्खियां*

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के चौरसिया कॉलोनी स्थित चाँद ब्रेड फैक्ट्री को रायपुर नगर निगम की टीम ने सील कर दिया है। निगम जोन 6 की टीम गुरुवार को निरीक्षण के करने पहुंची थी इस दौरान बेकरी में ब्रेड, टोस्ट और अन्य खाद्य सामान पर मक्खियां भिनभिनाती मिली

फ्रैक्ट्री में हाइजीन नियमों को फॉलो नहीं किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान वर्कर बिना मास्क और ग्लव्स के काम करते मिले और परिसर में गंदगी फैली हुई पाई गई। जिसके बाद नगर निगम जोन 6 की टीम ने फैक्ट्री को तत्काल सील कर दिया है।

नगर निगम में मिली जनशिकायत पर जोन 6 कमिश्नर हितेन्द्र यादव और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने चंद्रशेखर आजाद वार्ड के चौरसिया कॉलोनी में औचक निरीक्षण किया। मौके पर शिकायत सही पाई गई और खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन सामने आया।

निरीक्षण में पाया गया कि फैक्ट्री में साफ-सफाई की व्यवस्था खराब थी और खाद्य सुरक्षा गाइल लाइन का भी पालन नहीं किया जा रहा था। जिसके बाद जोन 6 स्वास्थ्य अधिकारी आदिव्य हाजरी, स्वच्छता निरीक्षक महेन्द्र कलीहारी, अजय शर्मा, अभिषेक जायसवाल तथा कार्य सहायक टोकेश्वर ध्रुव की मौजूदगी में जोन फैक्ट्री को तत्काल सीलबंद किया गया है।

साथ ही निगम प्रशासन ने सभी फूड़ प्रोडक्शन करने वाली संस्थाओं से अपील की है कि फूड प्रोडक्शन युनिट में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों का पालन किया जाए। साथ ही आस-पास गंदगी ना फैलाए, नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

  • Related Posts

    *बैरन बाजार में खुलेआम चाकूबाजी *

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। शहर के व्यस्त बैरन बाजार इलाके में सोमवार सुबह दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज…

    *रायपुर की इन सड़कों पर फ्लैक्स लगाने पर लगेगा जुर्माना*

    रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी रायपुर में शहर की सड़कों को साफ-सुथरा और अव्यवस्थित विज्ञापनों से मुक्त रखने के लिए नगर पालिक निगम ने बड़ा फैसला लिया है। जीई रोड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बैरन बाजार में खुलेआम चाकूबाजी *

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 1 views
    *बैरन बाजार में खुलेआम चाकूबाजी *

    *वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में सबसे तेज शतक ठोका*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 1 views
    *वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में सबसे तेज शतक ठोका*

    *रायपुर की इन सड़कों पर फ्लैक्स लगाने पर लगेगा जुर्माना*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 4 views
    *रायपुर की इन सड़कों पर फ्लैक्स लगाने पर लगेगा जुर्माना*

    *रायपुर जिले के दो उचित मूल्य दुकानों में अनियमितता पर हुई वसूली की कार्यवाही*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 3 views
    *रायपुर जिले के दो उचित मूल्य दुकानों में अनियमितता पर हुई वसूली की कार्यवाही*

    *बाबू 40 हजार रुपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 4 views
    *बाबू 40 हजार रुपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*

    *इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 3 views
    *इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच*

    You cannot copy content of this page