Home / राजधानी / *रायपुर में एक रात में 162 वारंटी पकड़े गए*

*रायपुर में एक रात में 162 वारंटी पकड़े गए*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर पुलिस ने पश्चिम जोन में एक ही रात में 162 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पश्चिम संदीप पटेल के निर्देश में 5 फरवरी 2026 को की गई। पिछले एक सप्ताह से विशेष अभियान चलाया जा रहा था।

इस दौरान आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, आमानाका, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, टिकरापारा, राजेंद्र नगर और मुजगहन थाना क्षेत्र के लंबे समय से फरार वारंटियों की तलाश कर तामीली की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये वारंटी चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट सहित अन्य मामलों में लंबे समय से फरार थे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page