*भिलाई में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) कक्षा 10 वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकसी कर ली। घटना जामुल थाना क्षेत्र की है। मृतका का नाम नारायणी साहू(17) बताया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नारायणी साहू आत्मानंद विद्यालय हाउसिंग बोर्ड में कक्षा 10 वीं में पढ़ रही थी। परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होने वाली है। छात्रा एक दिन पहले सोमवार को प्रवेश पत्र लेने स्कूल गई थी। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर तीन बजे वह स्कूल से प्रवेश पत्र लेकर घर पहुंची। इसके बाद सबकुछ सामान्य था। देर रात तक बहनों के साथ पढ़ाई की इसके बाद सभी सो गए।

मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे घरवालों ने देखा कि नारायणी फंदे पर लटकी हुई है। परिवार के सदस्यों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेजा। जामुल पुलिस के मुताबिक मृतका ने किसी तरह का सुसाइडल नोट नहीं छोड़ा है।

पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर घटना के कारणों के पतासाजी का प्रयास कर रही है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि मृतका परीक्षा को लेकर तनाव में रही होगी, पुलिस इसे भी ध्यान में रखते हुए पूछताछ कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page