Home / राजधानी / *महापौर के वार्ड में 5,000 लोग पानी के लिए तड़प रहे, कांग्रेस ने किया मटके फोड़ प्रदर्शन*

*महापौर के वार्ड में 5,000 लोग पानी के लिए तड़प रहे, कांग्रेस ने किया मटके फोड़ प्रदर्शन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को नगर निगम के जोन-5 कार्यालय का घेराव कर मटका फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक लाखेनगर स्थित जोन कार्यालय के सामने करीब पांच घंटे तक धरने पर बैठे रहे।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर निगम की महापौर के वार्ड में ही करीब पांच हजार लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। कई मोहल्लों में नलों में प्रेशर नहीं होने से लोगों को रोजाना पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। करण नगर, परमेश्वरी और चांगोरभाठा सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने खाली मटका लेकर विरोध जताया और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके कारण लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

पानी की समस्या से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे लाखेनगर स्थित नगर निगम जोन-5 कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने खाली मटका लेकर धरना शुरू किया और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब पांच घंटे तक चले धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोन कार्यालय परिसर में मटका फोड़कर विरोध दर्ज कराया।

शाम करीब पांच बजे जोन कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर क्षेत्र में पानी की समस्या का मुद्दा उठाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

कई इलाकों में नलों में पर्याप्त प्रेशर नहीं होने से लोगों को रोजाना पानी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब राजधानी में महापौर के वार्ड की यह स्थिति है तो अन्य वार्डों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन जनता की सबसे बड़ी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है और लगातार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

बीते 15 वर्षों से निगम में रही कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता के कारण चंगोराभाटा क्षेत्र में जल संकट है। हमारी सरकार आने के बाद प्राथमिकता के साथ इस क्षेत्र के लिए पाइपलाइन विस्तार की स्वीकृति शासन से प्राप्त कर ली गई है। जल्द ही कार्य पूर्ण कर लोगों की समस्या दूर की जाएगी।

-मीनल चौबे, महापौर, ननि, रायपुर

यह विडंबना है कि स्वयं महापौर के पूर्व वार्ड में पांच हजार लोग प्यासे हैं। हमारा प्रदर्शन जनता के आक्रोश का प्रतिबिंब है। जब नगर निगम अपने मुखिया के क्षेत्र में पानी नहीं दे पा रहा, तो पूरे शहर की व्यवस्था भगवान भरोसे है।

-आकाश तिवारी, नेता प्रतिपक्ष, ननि, रायपुर

रायपुर नगर निगम की महापौर के वार्ड में ही करीब पांच हजार लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

-श्रीकुमार शंकर मेनन, शहर जिला अध्यक्ष, कांग्रेस

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page