*भिण्ड में विकास की बयार बह रही है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 816 करोड़ रूपए 80 लाख से अधिक किसानों को सिंगल क्लिक से किए अंतरित
25 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 775 करोड़ रूपए अंतरित
193 करोड़ 35 लाख रूपये की लागत के 68 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, लोकार्पण
नयागांव में महाविद्यालय, गौरी सरोवर के कायाकल्प, मेहगांव को नगर पंचायत बनाने, भिण्ड में कृषि संकाय आरंभ करने तथा इटावा-भिण्ड मार्ग निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री ने भिण्ड में किसान एवं सहकारिता सम्मेलन को किया संबोधित

भोपाल :  (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में किसान एवं सहकारिता सम्मेलन में 80 लाख से अधिक किसानों को किसान कल्याण योजना के एक हजार 816 करोड़ रूपए और 25 लाख से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना (खरीफ 2023) के 755 करोड़ रूपए ऑनलाइन अंतरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 193 करोड़ 35 लाख रूपए के 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नयागांव में महाविद्यालय आरंभ करने, गौरी सरोवर तालाब का विकास कर उसका संपूर्ण कायाकल्प करने, मेहगांव को नगर पंचायत बनाने, भिण्ड के महाविद्यालय में कृषि संकाय आरंभ करने प्रदेश की सीमा में इटावा से भिण्ड मार्ग निर्माण और लेलवारी पुल निर्माण की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जन आभार यात्रा के बाद सम्मेलन स्थल पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा उपस्थित रहे।
चंबल है वीरों की धरती
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भिण्ड, रथी, महारथी और वीरों की धरती है, यहाँ के युवा भारत माता को गौरवान्वित करते रहे हैं। चंबल की धरती में देश के दुश्मनों को उनकी सीमा में रखने का साहस और सामर्थ्य है। भिण्ड में विराजमान वनखंडेश्वर महादेव और ददरौआ के डॉक्टर हनुमानजी के चरणों में प्रणाम करते हुए उन्होंने कहा कि कभी भिण्ड की पहचान बीहड़ों और डकैतों से थीं। भिण्ड में अब कानून का राज स्थापित है। विकास की बयार बह रही है। राज्य सरकार चंबलवासियों के जीवन को सरल बनाने के लिए प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित कार्यक्रमों और योजनाओं से न केवल लोगों की प्रगति और विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है, बल्कि देश का मान-सम्मान भी विश्व में बढ़ा है।
जन-जन के मन में है प्रधानमंत्री श्री मोदी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जन-जन के मन में है। उन्होंने वसुधैव कुटुम्बकम् के सांस्कृतिक भाव को जागृत किया है। कोविड के कठिन काल में सभी देशवासियों को सुरक्षा देने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर विश्व के 100 से अधिक देशों को कोविड की वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। उन्होंने देश के 22 करोड़ जरूरतमंद लोगों को पक्के आवास उपलब्ध कराए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर गरीबों के बैंकों में खाते खुलवाए गए और हर व्यक्ति का हक उसे सीधे दिलवाने की व्यवस्था स्थापित की गई। इसी का परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण और प्रधामंत्री फसल बीमा योजना की राशि सीधे अंतरित की गई है। जनकल्याण के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी अभिनंदनीय हैं।
भिण्ड और मेहगांव में संयुक्त तहसील कार्यालय, दंदरौआ में बिजली उपकेन्द्र तथा जाखौरी और शेरपुर में हायर सेकेण्डरी हाई स्कूल लोकार्पित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 193 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसमें परियाया, मोरा, अखोसर और नरसिंगगढ़ में जल जीवन मिशन के पेयजल कार्यों, 45 गाँवों में नल-जल योजना के कार्यों, भिंड जेल में निर्माण कार्य सहित 50 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लहार, गोरमी, आलमपुरय और दबोह में जल प्रदाय योजना, भिण्ड और मेहगांव में संयुक्त तहसील कार्यालय, आलमपुर-भगवापुरा मार्ग में सोन नदी पर पुल और गौर पुल, मेंहदा, कुरथर, भांपर और शाहपुरा में जल जीवन मिशन के कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सेवढ़ा से कनवार और जामना से मानपुरा सड़क मार्ग, दंदरौआ में बिजली उपकेन्द्र, जाखौरी और शेरपुर में हायर सेकेण्डरी व हाई स्कूल तथा अटेर में अर्द्ध शहरी थाने का लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न योजना के अंतर्गत हितलाभ भी वितरित किए, श्रीमती शारदा बघेल को पति की आकस्मिक मृत्यु पर आर्थिक सहायता के रूप में 4 लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, सांसद श्रीमती संध्या राय, विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह व श्री अमरीश शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा विशाल जनसमूह ने सहभागिता की।

  • Related Posts

    *नई दिल्ली काले कानून के विरोध व पेंशन बहाली हेतु पूर्व अर्धसैनिक पैरामिलिट्री वीरांगनाएं फिर से 6 मई को जंतर मंतर पर करेंगे विरोध प्रदर्शन*

    नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,पैरामिलिट्री परिवारों, वीरांगनाओं, पूर्व अर्धसैनिकों में संसद में पास काले कानून को लेकर भारी रोष व्याप्त को देखते हुए एक बार फिर से जंतर मंतर पर…

    *पुरानी पेंशन बहाली व समयबद्ध पदोन्नति को लेकर 9 अप्रैल को पैरामिलिट्री परिवारों द्वारा राजघाट पर धरना प्रदर्शन रणबीर सिंह,,एलायंस महासचिव*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,11 लाख केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के जवानों व अधिकारियों के पुरानी पेंशन बहाली व ऑर्गेनाइज्ड ग्रुप ए सर्विस दर्जे को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर में आग, अवंती विहार में बड़ा हादसा टला*

    • By SIYASAT
    • April 22, 2026
    • 1 views
    *भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर में आग, अवंती विहार में बड़ा हादसा टला*

    *ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालिका को बचाया, आरोपी न्याय के हवाले*

    • By SIYASAT
    • April 22, 2026
    • 1 views
    *ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालिका को बचाया, आरोपी न्याय के हवाले*

    *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर*

    • By SIYASAT
    • April 22, 2026
    • 2 views
    *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर*

    *ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश*

    • By SIYASAT
    • April 22, 2026
    • 3 views
    *ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश*

    * चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर*

    • By SIYASAT
    • April 22, 2026
    • 3 views
    * चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर*

    *वनांचल में विकास की नई रोशनी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण को मिली मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • April 22, 2026
    • 4 views
    *वनांचल में विकास की नई रोशनी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण को मिली मंजूरी*

    You cannot copy content of this page