Home / राजधानी / *रायपुर में BP मशीन में छिपाकर कोरियर से मंगाई कोकीन*

*रायपुर में BP मशीन में छिपाकर कोरियर से मंगाई कोकीन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टीम ने कोकीन तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीपी मशीन के अंदर कोकीन छिपाकर कोरियर से मंगाई थी। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट रायपुर, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और देवेन्द्र नगर थाने की संयुक्त टीम ने की है।

पुलिस ने आरोपी कृष्ण गोपाल अग्रवाल (28) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.55 ग्राम कोकीन बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 2.27 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, गंज पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए महिला समेत दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कोकीन के साथ आरोपी के पास से एक कार ग्रैंड विटारा और एप्पल आईफोन भी जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 20.27 लाख रुपए बताई गई है।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी कई राज्यों से कोरियर के माध्यम से कोकीन मंगवाकर उसकी सप्लाई करता था। इस मामले में कोरियर कंपनी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि, एक व्यक्ति सेक्टर-5 स्थित नारायणा हॉस्पिटल के पास कार में कोकीन लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन को घेर लिया और आरोपी को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर कोरियर पैकेट में रखी बीपी मशीन के अंदर कोकीन छिपी मिली।

इधर, गंज पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए महिला समेत दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र में राजपूताना होटल के सामने एक महिला और पुरुष बैग में गांजा लेकर खड़े हैं।

छापेमारी में पुलिस ने भोपाल निवासी कैलाश कुशवाहा (40) और पूजा पटेल (30) को गिरफ्तार कर उनके पास से 5.260 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर गुजरात के अहमदाबाद में सप्लाई करने की फिराक में थे। जब्त गांजे की कीमत करीब 2.63 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही तस्करी नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page