*रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर नगर निगम ने राजस्व वसूली में लापरवाही पर अपने ही विभाग के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। कम वसूली को लेकर जोन 8, 9 और 10 के राजस्व विभाग को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं।

आयुक्त विश्वदीप ने गुरुवार को राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक ली। जोनवार और वार्डवार आंकड़ों की समीक्षा में सामने आया कि कई क्षेत्रों में तय लक्ष्य के अनुसार वसूली नहीं हो पाई है, जिस पर आयुक्त ने नाराजगी जताई।

आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि, जिन प्रॉपर्टी आईडी से अब तक टैक्स नहीं वसूला गया है, उनकी पूरी सूची तैयार कर 23 मार्च तक राजस्व विभाग को भेजी जाए। उन्होंने साफ कहा कि यदि तय लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त ने 31 मार्च तक हर हाल में अधिक से अधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी जोनों की टीमें, अपर आयुक्त और उपायुक्त के मार्गदर्शन में अभियान चलाएंगी।बैठक में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, जोन कमिश्नर और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि, प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी 10 जोनों को आदेश दिए हैं कि, बड़े बकायेदारों को तुरंत डिमांड बिल सहित नोटिस जारी किए जाएं और राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए।

  • Related Posts

    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) फिल्म धुरंधर के एक सीन को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने फिल्म में दिखाए गए नोटबंदी…

    *रायपुर में BP मशीन में छिपाकर कोरियर से मंगाई कोकीन*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टीम ने कोकीन तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीपी मशीन के अंदर कोकीन छिपाकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *ईद खुशियों का त्योहार सादगी से मनाये और मज़लूमों को दुआओं में न भूलें – सैय्यद अशरफ़ किछौछवी*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 2 views
    *ईद खुशियों का त्योहार सादगी से मनाये और मज़लूमों को दुआओं में न भूलें – सैय्यद अशरफ़ किछौछवी*

    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 1 views
    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 2 views
    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    *रायपुर में BP मशीन में छिपाकर कोरियर से मंगाई कोकीन*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में BP मशीन में छिपाकर कोरियर से मंगाई कोकीन*

    *रायपुर में युवती से 6.30 लाख ठगे*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में युवती से 6.30 लाख ठगे*

    *महिला की आवाज में करते थे करोड़ों की ठगी*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 3 views
    *महिला की आवाज में करते थे करोड़ों की ठगी*

    You cannot copy content of this page